Friday, 02 Oct 2026

मप्र भाजपा ने घोषित किए दो राज्यसभा उम्मीदवार

नईदिल्ली (04 जून 26)। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होनी है। राज्य की जो तीन सीटें खाली हुई हैं उसमें दो बीजेपी के पास थीं जबकि एक कांग्रेस के पास थीं।

इन दो सीटों पर भाजपा नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने जॉर्ज कुरियन की जगह इन दोनों को मौका दिया है। जबकि वह अभी केंद्र में मंत्री हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की इस सूची को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक संतुलन के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

रूण चुघ भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख वरिष्ठ नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पंजाब के अमृतसर से आने वाले चुग, जम्मू और कश्मीर और तेलंगाना जैसे राज्यों में BJP के प्रभारी भी रह चुके हैं। चुग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। उनकी पहचान जमीनी स्तर के सक्रिय नेता के रुप में हैं। पंजाब के अमृतसर में भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में अधिक जाने जाते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!