Tuesday, 29 Sep 2026

मप्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध

भोपाल (10 सितंबर 24)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा हैं कि मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं में अत्याधुनिक सुविधाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समस्त समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में जय प्रकाश ज़िला चिकित्सालय भोपाल में उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए निजी सहभागिता पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हृदय रोग के इलाज के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता में वृद्धि आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ज़िला चिकित्सालय रीवा के उन्नयन और ज़िला चिकित्सालय मऊगंज के निर्माण कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




Tags:

Follow us

This question is not available..!