Thursday, 01 Oct 2026

मप्र में मोहासा-बाबई बनेगा ग्रीन एनर्जी हब: सीएम

होशंगाबाद (20 अक्टूबर 25)। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति अब केवल दस्तावेजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर परिवर्तन की मिसाल बन चुकी है। इसी सोच का सशक्त उदाहरण है नर्मदापुरम जिले का मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र, जो अब देश के ग्रीन इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री यादव का विजन यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रदेश में स्थापित हर औद्योगिक परियोजना सिर्फ निवेश का प्रतीक न हो, बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और हरित विकास का माध्यम बने। मोहासा-बाबई प्रोजेक्ट इसी सोच को व्यवहारिक रूप देते हुए भविष्य की औद्योगिक क्रांति का आधार बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग अब केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं। जिले और विकासखंड स्तर तक औद्योगिक ढांचा विकसित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और उद्यम के अवसर मिल सकें। यह मॉडल “विकास के विकेंद्रीकरण” को आगे बढ़ा रहा है, जिसमें उद्योगों को स्थानीय संसाधनों, कौशल विकास और पर्यावरणीय संतुलन से जोड़ा जा रहा है। राज्य शासन द्वारा मोहासा-बाबई क्षेत्र को ग्रीन फील्ड मैन्युफैक्चरिंग जोन फॉर पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री यादव के संकल्प और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की रणनीति ने इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!