Thursday, 01 Oct 2026

मप्र सहित कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

नईदिल्ली (26 दिसंबर 24)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी दी है कि 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी से हवाएं आने की संभावना है, जिससे मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, 27-28 दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी से हवाएं आने से उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, '27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।' इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि अगले 2-3 दिनों तक पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।क्रिसमस की सुबह दिल्ली में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आई और शहर में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 5:30 बजे, दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे कर्तव्य पथ, जनपथ, द्वारका और इंडिया गेट पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!