Wednesday, 30 Sep 2026

ममता का अल्टीमेटम, गुनाहगार को पकड़ों, अन्यथा केस CBI को

कोलकाता (12 अगस्त 24)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला रविवार तक सुलझाने में विफल रही तो इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी जाएगी। बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए। बनर्जी महिला डॉक्टर के घर गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बनर्जी ने कहा, 'अगर पुलिस रविवार तक इस मामले को सुलझाने में नाकाम रहती है, तो हम मामले को सीबीआई को सौंप देंगे। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की सफलता दर बहुत कम है।' मुख्यमंत्री ने कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का जिक्र किया जिन्हें सीबीआई ‘सुलझा नहीं सकी।' आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंदर कथित रूप से बलात्कार तथा हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को सुबह संगोष्ठी कक्ष में मिला था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

बनर्जी ने कहा कि मृतक डॉक्टर के परिवार वालों को संदेह है कि इसमें कोई भीतर का व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पुलिस से कहा है कि यदि किसी के खिलाफ ऐसा कोई संदेह है तो उनसे - पीड़िता के दोस्तों और अन्य लोगों से - पूछताछ की जानी चाहिए।' बनर्जी ने यह भी कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!