Saturday, 03 Oct 2026

मशहूर गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक

मुंबई (12 अप्रैल 26)। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक के बाद अस्तपाल में दाखिल कराया गया है। हॉस्पिटल की ओर से भी उनके भर्ती होने की पुष्टि की गई है। आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए हैं। 92 साल की सिंगर को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत  के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, अगर आशा भोसले के हेल्थ अपडेट के बारे में बात की जाए तो उन्हें शनिवार को कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पोती जनाई भोसले ने सिंगर की हेल्थ पर रिएक्शन देते हुए पोस्ट जारी की और बताया कि उन्हें सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज में इलाज चल रहा है। फ़िलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!