Wednesday, 30 Sep 2026

मस्कट से आ रही फ्लाइट का रनवे पर टायर फटा, बाल-बाल बचे यात्री

चेन्नई (06 अक्टूबर 24)। मस्कट से 146 यात्रियों को लेकर आ रहे एक विमान का यहां शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय टायर फट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह विमान उतरा उसके ठीक बाद पीछे वाले टायरों में से एक फट गया। इस विमान की वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है।

इसी तरह तमिलनाडु के चेन्नई से मदुरै जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी समस्या के कारण वापस यहां लौट आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान को सुरक्षित एवं सामान्य तौर पर उतार लिया गया है। जिन लोगों ने यात्रा के लिए टिकट बुक कराये थे, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य तक ले जाने की पेशकश की गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!