Wednesday, 30 Sep 2026

मस्क का X डाउन, दुनियाभर में लोग हुए परेशान

वाशिंगटन (10 मार्च 25)। दुनियाभर में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के डाउन होने की खबरें सामने आई हैं। यूजर्स इस मुद्दे को लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतें कर रहे हैं।

वेबसाइट्स के आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट Downdetector के अनुसार, भारत में अब तक ट्विटर के डाउन होने की करीब 2000 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, अमेरिका में X के ठप पड़ने की सूचना 18,000 यूजर्स ने दी है, जबकि ब्रिटेन में 10,000 यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया है। इस घटना पर अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!