Wednesday, 30 Sep 2026

मस्क ने छेड़ी तीसरी पार्टी की बहस, लोगों का समर्थन

वाशिंगटन (07 जून 25)।  टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते अब खराब हो गए हैं। पहले दोनों अच्छे दोस्त माने जाते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है।

मस्क ने नया राजनीतिक दल बनाने की बात कही- एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोल चलाया था। इसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या अमेरिका में एक नया राजनीतिक दल बनना चाहिए। इस पोल के नतीजों के मुताबिक, 80% लोगों ने इस विचार का समर्थन किया। मस्क ने पोल का नतीजा साझा करते हुए लिखा, 'जनता ने बोल दिया है। अमेरिका को एक नए राजनीतिक दल की जरूरत है जो बीच के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करे। यही हमारी नियति है।' इसके बाद मस्क ने एक और पोस्ट में सिर्फ इतना लिखा, 'The America Party' (यानि 'द अमेरिका पार्टी', जो शायद उस नए दल का नाम हो सकता है।)

हाल ही में एलन मस्क ने एक पोस्ट में कहा कि अगर वो न होते तो डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार जाते। उन्होंने ट्रंप पर बेईमानी करने का भी आरोप लगाया। इसके जवाब में ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth Social पर मस्क को 'विश्वासघाती' कहा और धमकी दी, 'सरकार मस्क की कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी और सरकारी ठेके बंद कर सकती है। इससे अरबों डॉलर की बचत होगी।'



Tags:

Follow us

This question is not available..!