Friday, 02 Oct 2026

महाकुंभ में रूस से आए 7 फुट लंबे 'मस्कुलर बाबा'

प्रयागराज (19 जनवरी 25)। महाकुंभ 2025 में इस बार संगम के तट पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रूस से आए 7 फुट लंबे, दमदार मसल्स वाले 'मस्कुलर बाबा' ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग उनकी गहरी आस्था व भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण को लेकर चर्चा कर रहे हैं।  इस बाबा का नाम आत्मा प्रेम गिरि महाराज है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले 30 सालों से हिंदू धर्म को अपनाया हुआ है। पहले एक शिक्षक रह चुके आत्मा प्रेम गिरि महाराज ने अपनी नौकरी छोड़कर आध्यात्मिक जीवन का रास्ता चुना।

यह महाकुम्भ सनातन है, हिन्दुत्व का जीवंत रूप है. 7 फुट लंबे एक योद्धा जैसे तेजोमय शारीरिक बनावट वाले यह तपस्वी आत्म प्रेम गिरि हैं. यह महात्मन इस महाकुंभ में अपने तेज और कद-काठी के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं इन #महात्मन की जन्म स्थान रूस है। वे नेपाल में निवास करते हैं और जूना अखाड़ा से जुड़े हुए हैं। बाबा का कहना है कि उन्होंने अपना जीवन हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए समर्पित कर दिया है। महाकुंभ में उनकी तस्वीर तब वायरल हुई जब एक श्रद्धालु ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर में उनकी चमचमाती आभा और गले में डाली गई रुद्राक्ष की मालाएं दिखाई देती हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंकर' जैसे जयकारे लगाकर बाबा की प्रशंसा कर रहे हैं। महाकुंभ 2025 में आत्मा प्रेम गिरि महाराज के अलावा और भी कई खास साधु-संत पहुंचे हैं। इनमें हरियाणा के 'IIT बाबा' का नाम भी शामिल है, जिन्होंने IIT की पढ़ाई के बाद अध्यात्म की राह चुनी। सोशल मीडिया पर वे महाकुंभ से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!