Saturday, 03 Oct 2026

महाकुंभ मेले के अजीब रंग और देशी जुगाड़ !

प्रयागराज (02 फरवरी 25)। उप्र के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से एक रोचक वीडियो सामने आया है। कुंभ मेले में रोजाना करोड़ों लोगों की भीड़ स्नान करने के लिए पहुंच रही है। इस भीड़ में कई लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं। इसी समस्या का रोचक समाधान कुंभ में नहाने आए कुछ लोगों ने निकाला है। खासकर बच्चों के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया है। इस अनूठी जुगाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ लोग ने इसे 'स्मार्ट पेरेंटिंग', तो कुछ कह रहे हैं कि 'ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए!' 

दरअसल, वायरल वीडियो में एक बच्चा महाकुंभ मेले में अपनी मां के साथ देखा जा सकता है। एक शख्स बच्चे से पूछता है, 'कहां जाना है?' तो बच्चा जवाब देता है, 'जौनपुर', फिर वह शख्स फिर से पूछता है, 'किसके साथ हो?' बच्चा बोलता है, 'मां के साथ'  इसके बाद शख्स बच्चे का सिर देखता है और चौंक जाता है, क्योंकि बच्चे के सिर पर उसका नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ होता है। यह देख कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। अब यह वीडियो वायरल है।  सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अपनों की नई प्रयास।' वीडियो देखकर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'ये जुगाड़ देश के बाहर नहीं जाना चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई कमाल का जुगाड़ है।' दूसरे ने लिखा- बिल्कुल रिस्क नहीं लेना का..वैसे अरेंजमेंट ऐसा है कि 45 करोड़ लोग में वी कोई गुम हो जाए तो ड्रोन सिस्टम ढूंढ कर निकाल लेगा। तीसरे ने लिखा- कुंभ में खोने से बचने की निंजा टेकनीक। चौथे ने लिखा- काफी अच्छा आइडिया है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!