Monday, 28 Sep 2026

महाकुंभ: अब तक 20 करोड़ ने किया स्नान, आज उमड़ेगा सैलाब

प्रयागराज (29 जनवरी 25)। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पूर्व ही आज करीब 4 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। अब तक करीब 20 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बता दें कि अब तक आयोजित हुए कुंभ मेले में पहली बार 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। वहीं, मकर संक्रांति के दिन 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं, पूज्य संतो और कल्पवासियों ने अमृत स्नान किया था। 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पिछले 17 दिनों में महाकुंभ में 19 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। इसी के साथ स्नान का एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!