Tuesday, 29 Sep 2026

महानआर्यमन एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे

इंदौर (31 अगस्त 25)। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन की कमान संभालने वाली है। अध्यक्ष पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया का केवल एक ही नामांकन फॉर्म आया है, इसलिए उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इसके पहले महानआर्यमन के पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके दादाजी माधवराव सिंधिया भी मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं।  

फॉर्म वापसी के अंतिम दिन संयुक्त सचिव पद के लिए अरुंधति किरकिरे के सामने अमरदीप पठानिया ने फॉर्म भरा है। इसके अलावा और कोई खास चुनौती नहीं है। एमपीसीए की 2 सितंबर को होने वाली एजीएम के लिए फॉर्म वितरित किए गए थे। कुल 35 फॉर्म वितरित किए गए थे। सिंधिया परिवार के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि महान के अध्यक्ष बनने से परिवार की क्रिकेट से जुड़ी परंपरा और मजबूत होगी। उनके अध्यक्ष बनने से एमपीसीए में बदलाव और नवीनीकरण की उम्मीद जताई जा रही है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए महानआर्यमन का नाम पहले से ही चर्चा में था, लेकिन जब कोई और उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, तो यह साफ हो गया कि वह अगले अध्यक्ष होंगे। महान आर्यमन की टीम में अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, उपाध्यक्ष विनीत सेठिया, सचिव सुधीर असनानी, संयुक्त सचिव अरुंधति किरकिरे व अमरदीप पठानिया में से कोई एक ,कोषाध्यक्ष संजीव दुआ और सदस्यों में प्रसून कनमड़ीकर, संध्या अग्रवाल, राजीव रिसोडकर और विजेश राणा शामिल हो सकते हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!