Thursday, 01 Oct 2026

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान' करार दिया

मुंबई (31 दिसंबर 24)। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को ‘मिनी पाकिस्तान' करार दिया और यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘सभी आतंकवादी गांधी परिवार को वोट देते हैं।' राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन व वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा पर हमला करते हुए ये आरोप लगाया। रविवार को पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया, 'केरल ‘मिनी पाकिस्तान' है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।' अपनी टिप्पणियों के लिए विपक्षी दलों की तीखी आलोचना का सामना कर रहे राणे ने सोमवार को कहा कि केरल भारत का हिस्सा है और वह दक्षिणी राज्य में हिंदुओं के धर्मांतरण और ‘लव जिहाद' का मुद्दा उठा रहे थे। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, ‘देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेने के बाद मंत्री बने नितेश राणे केरल को ‘भारत का पाकिस्तान' कहते हैं। वह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को वोट देने वालों को आतंकवादी कहते हैं। क्या ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट में रहना चाहिए? भाजपा, जो हर चीज से ऊपर राष्ट्र को प्राथमिकता देने का दावा करती है, उसे स्पष्टीकरण देना चाहिए।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!