Thursday, 01 Oct 2026

महाराष्ट्र के 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट गुजरात को दिए गए: राहुल

मुंबई (18 नवंबर 24)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का आज सोमवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार और राज्य की महायुति सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की। आइए जानते हैं राहुल गांधी के आरोप और वादों के बारे में। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के लाखों करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे 'फॉक्सकॉन' और 'एयरबस' को गुजरात में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के कारण महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं और राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करना है, और ये मुद्दे राज्य में सबसे अहम हैं। राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई, तो आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने जाति जनगणना को सबसे अहम मुद्दा बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर जाति जनगणना कराएगी। यह उनके पार्टी के केंद्रीय एजेंडे का हिस्सा होगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!