नागपुर (15 दिसंबर 24)। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। नागपुर स्थिति राजभवन में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए। कैबिनेट विस्तार में कुल 39 विधायकों को मंत्री बनाया जा गया। इस कैबिनेट विस्तार की खास बात ये है कि इस कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है तो कुछ अनुभवी चेहरों को भी मौका मिला। कैबिनेट विस्तार में जिन 39 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उसमें बीजेपी के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार गुट के 9 विधायक शामिल हैं। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमनें विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की है और अगले दो-तीन दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा।