Thursday, 01 Oct 2026

महाराष्ट्र में प्रचार की कमान संभालेंगे मोदी, 6 दिन में 10 रैलियां

मुंबई (08 नवंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को महाराष्ट्र के धुले से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राज्य में कुल छह दिनों में दस रैलियों को संबोधित करेंगे। यह चुनावी प्रचार महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा है, जहां मतदान 20 नवंबर को होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को दो रैलियां करेंगे। पहली रैली धुले में दोपहर 12 बजे होगी, इसके बाद वह नासिक में दोपहर 2 बजे एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगते नजर आएंगे। इसके बाद 9 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी अकोला में जनसभा करेंगे, जो दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इसके बाद वह नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में महाराष्ट्र के बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता भी शामिल होंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 12 नवंबर को महाराष्ट्र में तीन रैलियां करेंगे। वह चिमूर और सोलापुर में जनसभा करेंगे और पुणे में रोड शो करेंगे। वहीं, 14 नवंबर को वह संभाजी नगर, रायगढ़ और मुंबई में जनसभाएं करेंगे

Tags:

Follow us

This question is not available..!