Thursday, 01 Oct 2026

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए शिंदे

मुंबई (25 नवंबर 24)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार रात शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुनने से संबंधित प्रस्ताव को मुंबई के एक होटल में आयोजित बैठक में सभी 57 नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। तीन अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें पार्टी को शानदार विजय दिलाने के लिए शिंदे को सराहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया और महायुति गठबंधन पर विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!