Thursday, 01 Oct 2026

महाराष्ट्र में 5 बजे तक 58.22 व झारखंड में 67.59 प्रतिशत मतदान

नईदिल्ली (20 नवंबर 24)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मतदान की रफ्तार धीमी रही, जहां 5 बजे तक कुल 58.22 फीसदी वोटिंग हुई। गढ़चिरौली जिले में सबसे ज्यादा  69.63 और सबसे कम मुंबई सिटी में 49.07 फीसदी मतदान हुआ है।  इससे पहले 3 बजे तक कुल 45.53 फीसदी वोटिंग हुई। गढ़चिरौली जिले में सबसे ज्यादा 62.99 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि ठाणे में सबसे कम 38.94 फीसदी वोटिंग हुई। दोपहर 1 बजे तक 32.18 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं 11 बजे तक 18.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसी तरह झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया है। वहीं, नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम 4:00 बजे तक ही खत्म हो चुका था। राज्य में अंतिम चरण की 38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। आज राज्य में दूसरा और अंतिम चुनाव था। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को था। वहीं, 23 नवंबर यानी शनिवार को मतगणना होगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!