Wednesday, 30 Sep 2026

महिला वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा

कोलंबो (06 अक्टूबर 25)। रविवार को महिला वर्ल्ड कप 2025 के तहत खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से बुरी तरह हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय रिकॉर्ड को एक बार फिर कायम रखा है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ 12 बार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें हर बार भारतीय टीम ने ही जीत हासिल की है। महिला वर्ल्ड कप 2025 के तहत कोलंबो में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 247 रन बनाए थे, जवाब में पूरी पाकिस्तान टीम सिर्फ 159 रनों पर ढेर हो गई। 

महिला वर्ल्ड कप 2025 के अंतर्गत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की 247 रनों का  स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम की शुरुआत काफी बुरी रही और उसने 20 रन बनाने तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली का विकेट चर्चा में रहा, उन्हें थर्ड अंपायर ने 2 बार वीडियो रिप्ले देखने के बाद रन आउट करार दिया। पाकिस्तानी टीम ने अपने आखिरी 5 विकेट मात्र 16 रनों के भीतर गंवा दिए। यही नहीं सिदरा अमीन की 81 रनों की पारी भी पाकिस्तान को 88 रनों की बड़ी हार से नहीं बचा सकी। 

12-0 का अजेय रिकॉर्ड बरकरार- भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान को लगातार 12वीं बार हराया है। दोनों टीम पहली बार 2005 में किसी वनडे मैच में आमने-सामने आई थीं, तभी से टीम इंडिया प्रत्येक ODI मैच में पाकिस्तान पर हावी रही है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!