Thursday, 01 Oct 2026

मां वैष्णो देवी रोपवे प्रोजैक्ट के खिलाफ प्रदर्शन जारी

कटरा (30 दिसंबर 24)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में रोपवे प्रोजैक्ट के धरना प्रदर्शन रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों का कहना है कि उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बंद के दौरान तीर्थयात्री कहां खाना खाएंगे या आराम करेंगे? यह विरोध करने का सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि हम विनम्रतापूर्वक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करते हैं क्योंकि हजारों तीर्थयात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

हालांकि श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने रेल-सड़क नैटवर्क के माध्यम से कटरा पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को जलपान उपलब्ध कराने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की है। खराब मौसम ने तीर्थयात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, क्योंकि टट्टू और पिट्ठू ढोने वाले लोग न होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए सामान के साथ घुमावदार रास्ता तय करना मुश्किल हो गया है। इस साल अब तक 93.60 लाख तीर्थयात्री गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!