नईदिल्ली (25 मई 24)। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग हो रही है। वोट करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी वोट देने दिल्ली पहुंंचे। प्रियंका गांधी भी वोट देने के लिए पहुंची। वोट देने के बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते नजर आए। राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफरत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। कुछ खास मुद्दों पर लिखते हुए राहुल गांधी ने कहा, आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए।