Friday, 09 Oct 2026

मारो और तोड़ो..हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे: राहुल गांधी

पटना (29 अगस्त 25)। दरभंगा में एक भारतीय ब्लॉक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पटना में कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पथराव किया गया। 

इस मामले राहुल गांधी ने बिहार के पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में की गई तोड़फोड़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी राह सत्य, अहिंसा और संविधान बचाने की है और इन सब विपरीत स्थितियों के बाद भी वह संविधान रक्षा की अपनी यात्रा जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘'सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है - हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।''

इस बीच कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा, ‘मतदाता अधिकार यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता और उनके खिलाफ उभरती जनभावनाओं से बौखलाकर, भाजपा ने एक बार फिर हमें डराने-धमकाने के लिए अपने गुंडों को छोड़ दिया है। बिहार में पटना के सदाकत आश्रम स्थित हमारे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राज्य सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के नेतृत्व में हुआ हमला एक कायरतापूर्ण कृत्य है और इस तरह के कृत्य हमें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के नाम पर चल रहे व्यापक वोट चोरी का पर्दाफ़ाश करने से नहीं रोक सकते।' 



Tags:

Follow us

This question is not available..!