Tuesday, 29 Sep 2026

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू !, दो मंत्री गिरफ्तार

माले (28 जून 24)। मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री शमनाज सलीम, शमनाज के पूर्व पति एवं राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री के रूप में कार्यरत एडम रमीज के अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने काले जादू के कारणों या कथित प्रदर्शन के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। 

न्यूज पोर्टल ‘सन डॉट एमवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शमनाज को रविवार को दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था।' एडम रमीज को भी बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। संयोगवश शमनाज और रमीज दोनों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले सिटी परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है, जब वे शहर के महापौर के रूप में कार्यरत थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!