Monday, 28 Sep 2026

मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य

इंदौर (15 जुलाई 24)। डिजिटलाइजेशन और उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी व्यापक रूप से घटी हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह की स्थिति में 14 शहरों(जिला मुख्यालयों) में स्मार्ट मीटर की स्थापना हुई है। इनमें इंदौर शहर में करीब 2.93 लाख स्मार्ट मीटर लगे है। इसके बाद उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर लगे है। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, लीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे है। दो सप्ताह पहले आगर जिला मुख्यालय पर भी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रारंभ किया गया हैं।

तोमर ने बताया कि 15 अगस्त तक तीन-चार शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों के अलावा भी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 6.85 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके है, जल्दी यह आंकड़ा सात लाख पार कर जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे रीडिंग ऑटोमेटेड मिल जाती , समय पर सटीक रीडिंग मानव हस्तक्षेप के बिना तय वार, समय पर मिलने से बिल त्रुटिरहित जारी होते हैं। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी तुलनात्मक रूप से कम हुई हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ऊर्जस एप डाउनलोड कर स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी भी देख सकता हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!