Thursday, 01 Oct 2026

मिश्रा भाजपा नगर अध्यक्ष, चावड़ा जिलाध्यक्ष

इंदौर (31 जनवरी 25)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को इंदौर नगर अध्यक्ष पद पर सुमित मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष पद पर श्रवण सिंह चावड़ा को नियुक्त किया है। मिश्रा शहर  राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं, जबकि चावड़ा देपालपुर तहसील के मूल निवासी होने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इधर अपनी नियुक्ति के बाद सुमित मिश्रा ने गुरुवार शाम जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर सबसे पहले द्वार पर दंडवत प्रणाम किया फिर कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसी तरह जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने भी भाजपा के पितृ पुरुष के चित्रों पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उनका भाजपा कार्यालय में समर्थकों ने स्वागत कर बधाई दी।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!