Tuesday, 29 Sep 2026

मुख्यमंत्री ने कोरकू श्रद्धा स्थल पर किया नमन

पचमढ़ी (04 जून 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी में अमलतास होटल पहुंचकर यहां स्थित कोरकू/ मवासी समाज के पवित्र श्रद्धा स्थल पर नमन श्रद्धापूर्वक किया। इस दौरान कोरकू जनजातीय समाज के सदस्यों ने पारंपरिक गाथा नृत्य प्रस्तुत कर और समाज की परंपरागत रीति से मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत किया

इस अवसर पर 26 सदस्यीय दल ने ढोलक, टिमकी और झांझ जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जनजातीय गाथा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी झांझ मजीरा बजाकर जनजाति कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और प्रोत्साहन स्वरूप कलाकारों 5-5 हजार की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रद्धा स्थल की मान्यताओं और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह के वंशज मनीष भोपा से भी आत्मीय चर्चा की। समाज के गुड्डी शीलू और विजय शीलू ने बताया कि श्रद्धा स्थल पर स्थित पत्थर की संरचना को कोरकू मवासी समाज में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह संरचना राजा भभूत सिंह द्वारा स्थापित की गई थी, जो समाज के पूर्वजों का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता के अनुसार यह संरचना सप्त धातु से निर्मित है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!