Wednesday, 30 Sep 2026

मुख्यमंत्री ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से की भेंट

इंदौर (14 जुलाई 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के निवास पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, हितानन्द शर्मा, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला तथा गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!