Friday, 02 Oct 2026

मुख्यमंत्री ने मां क्षिप्रा का पूजन कर महंत से लिया आशीर्वाद

उज्जैन (14 जनवरी 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को क्षिप्रा मैया का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और चुनरी भी भेंट की। उन्होंने मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच घाट पर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचकर महंत गुरु सुंदर महाराज जी के श्री चरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु संत सुंदर महाराज द्वारा उज्जैन को पवित्र नगरी घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, संजय अग्रवाल, बहादुरसिंह बोरमुण्डला और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Tags:

Follow us

This question is not available..!