गाजियाबाद (06 अक्टूबर 24)। गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति ऑफिस में मौजूद लोगों के सामने अपने कपड़े उतारकर बैठा है। यह वीडियो स्टेट जीएसटी विभाग के मोहन नगर चेक पोस्ट कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कपड़े उतारने वाला व्यक्ति एक व्यापारी है, जो पैसे मांगे जाने से परेशान है। वह कह रहा है, 'मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे जेल भेज दो।' व्यापारी का आरोप है कि जीएसटी अधिकारियों ने उससे दो लाख रुपये की घूस मांगी थी और न देने पर परेशान किया। वीडियो में व्यक्ति अपनी शर्ट निकालता है और फिर पैंट भी उतार देता है। अंत में, वह केवल अंडरवियर पहनकर ऑफिस में बैठ जाता है। इसके बाद, उसने अपने जूते और मोजे भी निकालकर ध्यान की मुद्रा में बैठ गया। इस दौरान ऑफिस में मौजूद लोग उसका वीडियो बना रहे थे।