नईदिल्ली (19 दिसंबर 24)। कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने भाजपा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर संबंधित बयान के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि शाह को माफी मांगनी चाहिए एवं इस्तीफा देना चाहिए। गांधी ने दावा किया कि संसद परिसर में आज जो हुआ, वो शाह के बयान से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री को मांगनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।