Sunday, 04 Oct 2026

मुर्शिदाबाद में हिंसा, बरसाए पत्थर, ट्रेनें रोकी

मुर्शिदाबाद (11 अप्रैल 25)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र और हिंसक रूप ले चुका है। जंगीपुर इलाके में बड़ी संख्या में लोग इस कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और उनके वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर इकट्ठा होकर वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें 10 से ज्‍यादा पुल‍िसकर्मी घायल हो गए हैं। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्‍थ‍ित‍ि बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों की आवाजाही को भी प्रभावित किया है।

धुलियांगंगा और निमतिता स्टेशनों के बीच लगभग 5,000 लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए, जिससे शुक्रवार को ट्रेनों की आवाजाही में रुकावट आई। इससे कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रही हैं। बीजेपी ने इसे लेकर ममता सरकार पर हमला बोला। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, ‘बंगाल को अराजकता और आग में झोंका जा रहा है। वक्‍फ कानून का विरोध कर मुस्‍ल‍िमों ने द‍िनदहाड़े पुल‍िस के काफ‍िले पर हमला क‍िया। उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। यह ममता की जहरीली वोट बैंक राजनीत‍ि का नतीजा है। उन्‍होंने चंद कट्टरपंथ‍ियों के आगे सरेंडर कर द‍िया है। बंगाल के लोग इसकी कीमत चुका रहे हैं।’

Tags:

Follow us

This question is not available..!