Saturday, 03 Oct 2026

मुलायम के पुत्र प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन

लखनऊ (13 मई 26)। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। केजीएमयू में पोस्टमार्ट के बाद उनके लखनऊ आवास पर लाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल होगा। हालांकि उनके आवास पर समर्थक और बीजेपी नेताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने प्रतीक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पति कर अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धमेंद्र यादव, डिंपल यादव सहित पूरा यादव परिवार आवस पर मौजूद है। इस घटना से परिवारो के अन्य सदस्य भावुक हैं। आप को बता दें कि प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे।  अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और मामले की जांच कराए जाने के बारे में पूछने पर कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा।  पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक की जब मौत हुई तब अपर्णा उत्तर प्रदेश से बाहर थीं। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जी.सी. गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!