Thursday, 01 Oct 2026

मुश्किल को मुमकिन और असंभव को संभव बनाएंगे: देवड़ा

भोपाल (18 फरवरी 26)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में राज्य सरकार निर्धन एवं कमजोर वर्गों को अंतिम पंक्ति से प्रथम पंक्ति में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ मिलकर सरकार 'संकट को समाधान' में, 'मुश्किल को मुमकिन' में और 'असंभव को संभव' में बदल देगी। उन्होने कहा कि गरीब, युवा, अन्नदाता तथा नारी को केन्‍द्र में रखकर प्रारंभ की गई यात्रा को और अधिक सार्थक व परिणामजनक बनाने के लिए क्रमश: 'आई' फॉर इंडस्ट्रियलाइजेशन एवं 'आई' फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल किया है, जिससे ज्ञान से प्रारंभ यात्रा का अगला पड़ाव ‘ज्ञानी’ के स्वरूप में लक्षित है। इसी इसी विचार को बजट का आधार बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में मध्यप्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर यह बात कही। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में कुल विनियोग की राशि 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ है। वर्ष के अंत में राजस्‍व आधिक्‍य रहना अनुमा‍नित है। पूंजीगत परिव्‍यय राज्‍य के सकल घरेलू उत्‍पाद का 4.80 प्रतिशत अनुमानित है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!