इंदौर (10 अक्टूबर 25)। इंदौर मेट्रो ट्रेन का गृह प्रवेश गुरूवार को हुआ, ट्रेन शहर के आउटर एरिया से शहरीय क्षेत्र में प्रवेश किया। पहली बार ट्रेन गांधीनगर मेट्रो स्टेशन से रेडिसन चौराहे पर पहुंची। इस दौरान 17 किलोमीटर रन मेट्रो ने पूरा किया। इसके पूर्व 26 सितम्बर 2025 को मेट्रो ट्रेन पहली हीरा नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन पर पहुंची थी। गुरूवार को इस स्टेशन से ट्रेन का ट्रायल रेडिसन मेट्रो स्टेशन तक लिया गया। इससे पहले मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के जीएम आरएस राजपूत ने ट्रेन पूजन किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर रही। ट्रेन ने 3.1 किलोमीटर दूरी 1 घंटे 50 मिनट में पूरी की।
शहरवासियों ने गुरूवार को रेडिसन चौराहे तक पहली बार चलते हुए देखा, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन की राह आसान हो गई है। पहली बार मेट्रो ट्रेन सुखलिया, विजय नगर और मालवीय नगर क्षेत्र के लोगों ने ट्रेक पर चलते हुए देखी। अब धीरे-धीरे रफ्तार के साथ रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन होगा। दोपहर मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से निकली। सात किलोमीटर तक स्पीड तेज रखी गई, लेकिन चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहे के पास कम स्पीड में ट्रायल रन लिया गया। पहली बार मेट्रो को देख शहरवासी रुक गए और हाथ हिलाकर अभिवादन करने लगे। हार्न बजाते हुए मेट्रो धीरे-धीरे दोपहर 1 बजकर 20 मिनट रेडिसन चौराहे मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। यहां से तत्काल ट्रेन फिर से गांधी नगर डिपो की तरफ रवाना हुई। ट्रेन केवल उतने समय रूकी जितना समय ड्रायवर को पीछे से आगे आने में लगा। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार आगमी दिसम्बर माह तक स्टेशन का सविल मेट्रो संचालन के लिहाज से पूरा हो जाएगा। इसके बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त, लखनउ (सीएमआरएस) द्वारा परीक्षण किया जाएगा। जिनकी अनुमति मिलने के बाद शहरवासी 17 किलोमीटर का सफर कर सकेंगे। सभी काम जनवरी 2026 तक पूरे हो जाएगे।