Monday, 28 Sep 2026

मेरी बुद्धिमत्ता असाधारण, अब सवाल न करें: ट्रंप

वाशिंगटन (01 जून 26)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया कॉग्निटिव टेस्ट में 100% अंक हासिल करने का दावा करते हुए कहा कि उनकी मानसिक क्षमता पर उठने वाले सभी सवालों का जवाब मिल गया है। ट्रंप ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट को 'असाधारण बुद्धिमत्ता' का प्रमाण बताते हुए विरोधियों पर भी निशाना साधा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ताजा मेडिकल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद दावा किया है कि उन्होंने कॉग्निटिव टेस्ट में 30 में से 30 अंक हासिल किए हैं। ट्रंप ने इसे अपनी 'अत्यधिक बुद्धिमत्ता' का प्रमाण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के सभी उम्मीदवारों के लिए ऐसे परीक्षण अनिवार्य किए जाने चाहिए। 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि यह चौथी बार है जब उन्होंने इस प्रकार के संज्ञानात्मक परीक्षण में पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने दावा किया कि इतने कठिन टेस्ट में लगातार चार बार परफेक्ट स्कोर हासिल करना बेहद दुर्लभ है। ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनमें से किसी ने भी इस तरह का स्वीकृत और कठिन कॉग्निटिव टेस्ट नहीं दिया। व्हाइट हाउस के चिकित्सक सेन बरबाबेल्ला द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की हाल ही में Walter Reed National Military Medical Center में विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप 'कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।' रिपोर्ट में ट्रंप के हाथों पर दिखने वाले नीले निशानों का भी उल्लेख किया गया। डॉक्टरों के अनुसार यह बार-बार हाथ मिलाने और हृदय रोग की रोकथाम के लिए ली जा रही एस्पिरिन दवा के कारण होने वाली मामूली त्वचा संबंधी समस्या है। इसके अलावा पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन देखी गई, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!