Thursday, 01 Oct 2026

मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, कई हवाई अड्डे बंद

मॉस्को (11 नवंबर 24)। यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से मॉस्को पर अपना सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रविवार को कम से कम 34 ड्रोन ने रूसी राजधानी को निशाना बनाया। इस हमले ने रूस की राजधानी में अफरातफरी मच गई, जिसके कारण मॉस्को के तीन हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और कम से कम पांच लोग घायल हो गए। 

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार कि हमले के कारण मॉस्को क्षेत्र के स्टैनोवॉय गांव में दो घरों में आग लग गई, जिसमें एक 52 वर्षीय महिला को जलने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों-डोमोडेडोवो, शेरेमेतियोवो और ज़ुकोवस्की-ने कम से कम 36 उड़ानों को डायवर्ट किया, लेकिन कुछ ही समय बाद परिचालन फिर से शुरू हो गया।  इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ शनिवार रात एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत, अगर उनमें से किसी पर भी हमला होता है तो दोनों देश ‘सभी साधनों' का उपयोग करके तत्काल सैन्य सहायता प्रदान करेंगे। यह समझौता शीत युद्ध की समाप्ति के बाद मॉस्को और प्योंगयांग के बीच सबसे मजबूत संबंध को दर्शाता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!