Wednesday, 30 Sep 2026

मोदी आज 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी (08 नवंबर 25)। भारतीय रेलवे की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस परिवार में चार नई वंदे भारत ट्रेनों का इजाफा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर शनिवार को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन चारों नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे के मुताबिक, ये चार ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में चलेंगी: बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और  एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस।  रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनों से यात्रियों का समय बचेगा, कनेक्टिविटी सुधरेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस- यह ट्रेन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत खास मानी जा रही है। यह बनारस से खजुराहो तक सीधी कनेक्टिविटी देगी और लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। इस रूट पर वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक शहर पड़ते हैं। रेलवे का कहना है कि यह ट्रेन तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक आरामदायक और तेज़ सफर का नया विकल्प बनेगी। 

वंदे भारत एक्सप्रेस अब देश के लगभग हर हिस्से में पहुंच चुकी है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी, भोपाल, गुवाहाटी, देहरादून, पुरी, अहमदाबाद और इटानगर जैसे शहरों के बीच ये ट्रेनें पहले से दौड़ रही हैं। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत का मकसद सिर्फ तेज़ सफर नहीं, बल्कि समय पर और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करना है। इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इस सेवा की लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!