Wednesday, 30 Sep 2026

मोदी कटड़ा से श्रीनगर वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे

नईदिल्ली (05 जून 25)। कल यानी कि 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा-श्रीनगर ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए कटरा आएंगे। इसी संबंधी वीरवार को कटड़ा में नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय प्रधान रत्नलाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा की कल यानी शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटड़ा से श्रीनगर के वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। रत्नलाल ने कहा कि कश्मीर के फ्रूट उद्योग के लोगों को फायदा होगा और वही देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भारत देश अब एक मजबूत देश हो गया है। इस मौके पर शेर सिंह, पवन सिंह, सहित नैशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता मौजूद थे

Tags:

Follow us

This question is not available..!