Saturday, 03 Oct 2026

मोदी का झालमुरी खरीदना सिर्फ एक नाटक: ममता बनर्जी

बीरभूम (21 अप्रैल 26)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अचानक 'झालमुरी' खरीदने के लिए रुकना 'नाटक' था। ममता की यह टिप्पणी मोदी के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बिना तय कार्यक्रम के एक जगह रुककर 'झालमुरी' खरीदने के एक दिन बाद आई है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बीरभूम जिले के मुरारई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, "यह सब नाटक है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पूर्व में तय कार्यक्रम के बिना अचानक रुके, उस समय वहां कैमरा कैसे मौजूद था? पूरा वाकया पहले से तय था। उन्हें जेब में 10 रुपये का नोट लिए देखा गया। क्या इस पर विश्वास किया जा सकता है? 


Tags:

Follow us

This question is not available..!