Thursday, 01 Oct 2026

मोदी के नेतृत्व में चल रहा है नारी सशक्तिकरण अभियान: सीएम

भोपाल (24 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। प्रदेश में भी नारी कल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हैं। समाज के साथ ही सरकार के स्तर पर विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव के सामुहिक आयोजन बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं। आने वाले समय में स्थानीय निकायों के साथ ही लोकसभा और राज्य सभा में भी बहनों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल जिले के हुजूर क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बहनों का सम्मान कर उनसे राखी भी बंधवाई और उपहार भी दिए। कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बहनों ने संयुक्त रूप से एक विशाल राखी भी भेंट की। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!