Monday, 28 Sep 2026

मोदी को देश की महिलाएं जवाब देंगी: नेट्टा डिसूजा

नईदिल्ली (06 मई 24)। जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े ‘सेक्स स्कैंडल' को लेकर भाजपा पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को ‘हमेशा सरंक्षण' दिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व प्रमुख नेट्टा डिसूजा ने कहा कि भाजपा ने केवल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे दिए हैं, लेकिन हकीकत देश की जनता के सामने है। यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया, ‘बहादुर महिला पहलवान हों या अंकिता भंडारी जैसी बेटियां, प्रधानमंत्री ने किसी भी बेटी को न्याय दिलाने की कोशिश नहीं की।

भाजपा सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को हमेशा बचाया है।' डिसूजा ऋषिकेश के समीप एक रिजार्ट में 19 वर्षी रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर रिजार्ट मालिक एवं उसके दो सहयोगियों द्वारा की गयी हत्या का उल्लेख कर रही थी। यह रिजार्ट मालिक एक भाजपा नेता का पुत्र है। कांग्रेस महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध लगाये गये यौन उत्पीड़न को लेकर भी सत्तारूढ़ दल पर हमलावर रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!