Saturday, 03 Oct 2026

मोदी को भोपाल विमानतल पर दी विदाई

भोपाल (25 फरवरी 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय भोपाल यात्रा के बाद सोमवार दोपहर राजकीय विमानतल भोपाल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पटना रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी को भोपाल से खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक विष्णु खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!