Wednesday, 07 Oct 2026

मोदी को रिटायर करना चाह रहे हैं शाह: संजय राऊत

मुंबई (28 जुलाई 25)। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि 'नरेंद्र मोदी को रिटायर करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अमित शाह भी शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद को लेकर होड़ मची हुई है और इसमें सभी एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं।

संजय राउत ने कहा, 'अमित शाह को लगता है कि मोदी जी के बाद मैं प्रधानमंत्री बनूंगा, राजनाथ सिंह को लगता है कि मैं बनूंगा और किसी और को लगता है कि मैं ही बनूंगा। ये जो 'मैं-मैं' की राजनीति चल रही है, उससे देश और बीजेपी दोनों का नुकसान होगा।' उन्होंने कहा कि मोदी किसी भी सूरत में अमित शाह को प्रधानमंत्री की रेस में शामिल नहीं होने देंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हालिया इस्तीफे पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह सितंबर की राजनीति की शुरुआत है। जो बड़े राजनीतिक खेल होने वाले हैं, उनकी बुनियाद धनखड़ के इस्तीफे से पड़ रही है।' राउत ने इशारों में आने वाले समय में बीजेपी के भीतर बड़े राजनीतिक फेरबदल की संभावना जताई। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!