Monday, 28 Sep 2026

मोदी ने महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली के बाद किया रोड शो

मुंबई (15 मई 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई में विशाल रोड शो किया। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े थे। प्रधानमंत्री का यह रोड शो 20 मई को मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर होने वाले मतदान से पहले हुआ। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के साथ ही चुनाव संपन्न हो जाएगा। है। 

भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब सात बजे अपना रोड शो शुरू किया और शहर के विभिन्न हिस्से से होते हुए घाटकोपर(पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर एक घंटे से अधिक समय के बाद समाप्त हुआ। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति' के लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में ठाणे जिले के कल्याण और नासिक जिले के डिंडोरी मे दो जनसभाओं संबोधित किया। रोड शो के दौरान उपनगर घाटकोपर में सड़क किनारे लगाए गए अवरोधकों के दोनों ओर हजारों लोग खड़े होकर मोदी का स्वागत कर रहे थे, उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न था और वे उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। कई लोग इमारतों की बालकनी में खड़े थे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे जबकि युवा उत्साहपूर्वक अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींच रहे थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!