राजगढ़ (05 सितंबर 25)। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राजगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी के सनातनी हिंदू होने के दावे पर सवाल खड़े कर दिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कहा कि नरेंद्र मोदी अपने आपको सनातनी हिंदू बताते हैं। लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी मां की सेवा की? अपनी मां के देहांत पर उन्होंने मुंडन कराया क्या? जब खुद संस्कारों का पालन नहीं किया, तो दूसरों को सेवा और संस्कार का पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं? यही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री की भाषा पर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा 'मोदी जी खुद गाली देते हैं। सोनिया गांधी जी को लेकर उन्होंने क्या-क्या नहीं कहा था, यह सब देश जानता है।' दिग्विजय सिंह के इस बयान ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है।