Tuesday, 29 Sep 2026

मोदी ने रेवन्ना का प्रचार किया, वें स्पष्टीकरण दें: थरूर

पटना (24 मई 24)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की महिलाओं को स्पष्टीकरण देना चाहिए। बिहार की राजधानी पटना में अपनी यात्रा के दौरान ‘पीटीआई-वीडियो' से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि रेवन्ना के खिलाफ आरोपों की जानकारी भाजपा को थी, जिसने ‘राजनीतिक सिद्धांतहीनता' के कारण इसे नजरअंदाज कर दिया। थरूर ने कहा, ‘अब यह सर्वविदित है कि रेवन्ना के वीडियो टेप कर्नाटक में एक भाजपा नेता को उपलब्ध कराए गए थे, जहां पार्टी ने चुप्पी साध कर और जनता दल (सेक्युलर) के साथ मिलकर राजनीतिक सिद्धांतहीनता प्रदर्शित किया।'

उन्होंने मामला सामने आने के बाद से फरार रेवन्ना के लिए हासन में मोदी की रैली का जिक्र करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री को ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए देश की महिलाओं को स्पष्ट रूप से जवाब देना चाहिए।' तिरुवनंतपुरम के सांसद ने प्रधानमंत्री के अपने चुनावी भाषणों में मुसलमानों को लेकर लगातार की जा रही टिप्पणी और साक्षात्कार में उसके विपरित बयान देने को भ्रमित करने वाला बयान बताया। थरूर ने प्रधानमंत्री के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को दे देगी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!