भोपाल (12 जून 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओडिशा राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में मोहन माझी को चुने जाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोहन माझी चार बार के विधायक हैं, उनका बहुत लंबा राजनीतिक जीवन है। उन्होंने सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। वे जुझारू और तपोनिष्ठ नेता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुने गए दोनों उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं स्वयं 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद माझी पर बना रहेगा। वे राज्य की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।