Sunday, 04 Oct 2026

म्यांमार में भूकंप ने मचाया तांडव, 1000 लोगों की मौत

मांडले (29 मार्च 25)। म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचाते हुए काफी नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों परमाणु बम के एक साथ विस्फोट की तरह इस भूकंप की कंपन इतनी तेज थी कि इसका असर चीन, कंबोडिया, बांग्लादेश, थाईलैंड और भारत की कुछ जगहों पर देखने को मिला। इस कारण म्यांमार के दूसरे सबसे बड़ा शहर मांडले में करीब 1000 लोगों की जान चली गई। इस दौरान कई बिल्डिंग और पुल ढह गए थे, जिसमें कई लोग दब गए। भारत समेत कई देशों ने इस पर शोक जताया है। प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान अभी तक जारी है। भारत म्यांमार के लिए ;लगातार राहत का सामान भेज रहा है।  इसके लिए भारतीय वायु सेना का C-130J विमान म्यांमार भेजा जा रहा है। भूकंप को लेकर म्यांमार के 6 इलाकों में इमरजेंसी घोषित की गई है, जिसको लेकर वहां की सत्तारूढ़ सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए अपील की है। WHO और रेड क्रॉस जैसी जैसी संस्थाओं ने भी कहा कि म्यांमार को आर्थिक सहायता की काफी मदद है। यहां की अर्थव्यवस्था वैसे भी आर्थिक संकट से जूझ रही है। गौरतलब है कि भूकंप 7.7 मैग्नीट्यूड का आया था।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!