नईदिल्ली (21मार्च 26)। शनिवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 60 साल पूरे होने के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युद्ध का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और अब यह सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है।
रक्षा मंत्री के अनुसार, आधुनिक समय में संघर्ष कई रूपों में सामने आता है: आर्थिक युद्ध, साइबर और डिजिटल हमले, ऊर्जा और सूचना युद्ध, अंतरिक्ष से जुड़ी चुनौतियां आदि। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सिर्फ मजबूत सेना ही नहीं, बल्कि जागरूक और तैयार नागरिक भी जरूरी हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ने छात्रों को बदलती दुनिया के अनुसार खुद को तैयार करने का संदेश दिया। उन्होंने VUCA का नया अर्थ समझाया-Vision (दृष्टि), Understanding (समझ), Courage (साहस), Adaptability (अनुकूलन क्षमता)। उनका कहना था कि यही गुण युवाओं को हर चुनौती से निपटने में सक्षम बनाएंगे। रक्षा मंत्री ने युवाओं और राष्ट्र निर्माण को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं: 100 नए सैनिक स्कूल, देशभर में PPP मॉडल पर नए सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। लक्ष्य: अधिक युवाओं को अनुशासन और देशभक्ति से जोड़ना, NCC का विस्तार- National Cadet Corps में कैडेट्स की संख्या 17 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की योजना। युवाओं में नेतृत्व और अनुशासन को बढ़ावा, लड़कियों की बढ़ती भागीदारी, सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को ऐतिहासिक कदम बताया। ‘नारी शक्ति’ को मजबूत करने पर जोर, घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की उपलब्धियां आदि। रक्षा मंत्री ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि 800 से ज्यादा छात्र National Defence Academy में चयनित हो चुके हैं। 2000 से ज्यादा छात्र विभिन्न रक्षा सेवाओं में शामिल हुए हैं और कई पूर्व छात्र सेना में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के छात्र आगे भी अनुशासन और समर्पण की मिसाल बने रहेंगे।